फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्दी का सितम, तापमान 8.7 डिग्री तक गिरा

Sun, 21 Dec 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में सर्दी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तापमान गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में दिन भर लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। पार्कों और मैदानों में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से शहर में धूप नहीं निकल रही है। लगातार ठंड का दौर जारी है। रात में कोहरा और दिन में धुंध से लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे हैं। सुबह और शाम कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इससे पहले शुक्रवार को शहर में कोहरा तो नजर नहीं आया लेकिन ठंड बीते दिन से और अधिक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। शनिवार को भी धूप खिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें