फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन हो

विज्ञापन
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में चुनाव-प्रचार करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार शाम को आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके साथ ही अब कॉलेज में चुनाव सम्पन्न होने तक शिक्षण कार्य निलंबित रहेगा और कॉलेज परिसर में दावेदार प्रचार भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने शाम करीब चार बजे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री और पांच सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे।
उधर, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर महाविद्यालय में दावेदारों और उनके समर्थकों ने चुुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। कॉलेज गेट पर प्रत्याशियों के पोस्टरों को स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नहीं हटाया।
विज्ञापन

इधर, दोपहर दो बजे दावेदारों की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों साथ वार्ता होनी थी लेकिन सीओ हिमांशु शाह और एसडीएम मुक्ता मिश्रा के उपलब्ध न होने की वजह से बैठक में न हो सकी। चुनाव प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने कहा कि अब बुधवार सुबह 11 बजे से बैठक की जाएगी।
प्रिटिंग प्रेस में अगर प्रचार सामग्री तैयार हुई तो होगी सील
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को डीएम नीरज खैरवाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का अनुपालन न होने पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर छात्रसंघ चुनाव का प्रचार-प्रसार पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा और चुनाव प्रचार सामग्री हस्त लिखित होनी चाहिए। यदि किसी भी प्रिंटिंग प्रेस ने चुनाव प्रचार सामग्री तैयार करने का कार्य किया गया तो संबंधित प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया जाएगा।
उन्होंने संबंधित एसडीएम व सीओ को प्रतिदिन छात्र संघ चुनाव की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महाविद्यालयों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में उच्च शिक्षा निदेेशक डॉ. एनएस बनकोटी, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एडीएम उत्तम चौहान, जगदीश चंद्र, डॉ. एससी पंत, डॉ. सुषमा वर्मा, डॉ. कमला चन्याल, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. नगेंद्र द्विवेदी, प्रोफेसर डीकेपी चौधरी, एसडीएम मुक्ता मिश्रा मौजूद रहे।
एसडीएम ने संभावित प्रत्याशियों की बैठक ली
खटीमा/सितारगंज। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन कराने को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट ने कॉलेज प्रशासन और छात्र संघ के संभावित प्रत्याशियों की बैठक लेते हुए दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने नामांकन जुलूस और परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस न निकालने के निर्देश दिए। छात्र संघ चुनाव प्रभारी केबी श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारी कर ली है। वहां पर कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव, पूर्व छात्र संघ नीरज सिंह कन्याल, पूर्व महासचिव प्रियम पांडेय, नितिन कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मण खर्कवाल, सुमित बहादुर पाल, सरफराज हुसैन, अभिषेक कुमार आदि थे।
इधर, सितारगंज राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एसडीएम विवेक प्रकाश और सीओ सुरजीत ने संभावित प्रत्याशियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों की जानकारी दी। वहां कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल, प्राचार्य डा. सुभाष वर्मा, छात्र संघ प्रभारी अनीता नेगी, डॉ. रजविंदर कौर, डॉ. सत्यमित्र सिंह, शाजिया सिद्दीकी, चारु चंद्र उप्रेती, नीति चौहान, रीतिका गिरी गोस्वामी आदि थे।
नामांकन पत्रों की बिक्री आज से
बाजपुर। पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. कमला चंयाल और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नगेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रुप से चुनाव अधिसूचना जारी कर बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री 11 से शाम 4 बजे तक होगी। इधर, चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
संभावित प्रत्याशियों ने कॉलेज की दीवारों और नगर के मुख्य चौक पर बैनर, पोस्टर और फ्लैक्सी लगा दी है। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर मयंक दिवाकर और बलजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव, आजम, सचिव पद पर दानिश, अमित कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विद्या जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर गुरपाल, सागर राठौर के नाम खुलकर सामने आए हैं।
डेढ़ सेक्सन पीएसी और पुलिस बल रहेगा तैनात
बाजपुर। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि चुनाव संघ के मद्देनजर कॉलेज में डेढ़ सेक्सन पीएसी और पुलिस बल तैनात रहेगा। इधर, कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि डीएम और एसएसपी के निर्देश पर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के मानकों के आधार पर सभी प्रिटिंग प्रेसों को छात्र संघ चुनाव संबंधित प्रचार सामग्री छापने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। मंगलवार को शाम नगरीय क्षेत्र की प्रिटिंग प्रेस स्वामियों को चुनाव प्रचार सामग्री नहीं छापने की कड़ी हिदायत दी है।

रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें