फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग इंस्टीट्यूट में भड़की आग, बड़ा हादसा टला

Sun, 09 Jun 2019 12:30 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
काशीपुर में इस्ट्रीयूट में आग लगने के बाद वाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुमंजिली इमारतों में कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहे लोगों ने सूरत हादसे से भी कोई सबक नहीं लिया। शनिवार को रामनगर रोड स्थित एक इमारत के द्वितीय तल पर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लग गई। कोचिंग के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं ने किसी तरह आग पर काबू  लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इंस्टीट्यूट में आग बुझाने के उपकरण न होने की बात सामने आई है। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रामनगर रोड पर ग्राम भगवंतपुर निवासी निर्मल सिंह का शॉपिंग कांप्लेक्स है। कांपलेक्स के प्रथम तल पर रेस्टोरेंट है जबकि द्वितीय तल पर आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने आइलेट्स (आईईएलटीएस) नाम से कोचिंग इंस्टीट्यूट खोला हुआ है। यहां दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग ले रहे हैं।

दूसरे तल पर वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही संचालकों ने अग्निशमन के कोई उपाय किए हैं। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे इंस्टीट्यूट के कार्यालय से धुआं उठता दिखाई दिया। इसी बीच कोचिंग लेने वाले करीब सौ छात्र-छात्राएं वहां पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


गेट खुलते ही आग भड़क उठी और रिशेप्सन के अलावा इंस्टीट्यूट के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगी। छात्र-छात्राओं ने पानी का पाइप लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल टीम के पहुंचने से पूर्व ही आग बुझाई जा चुकी थी। एफएसओ जगदीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आग लगने के कारण ज्ञात नहीं हो सके, लेकिन इंस्टीट्यूट संचालकों ने अग्नि संरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे और न ही इस भवन में वेंटिलेशन का कोई इंतजाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें