फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: 12 मार्च को सीएम धामी आएंगे बाजपुर, जनसभा को करेंगे संबोधित; किसानों ने किया महिला मार्च स्थगित

Sat, 09 Mar 2024 12:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में भूमि बचाओ आंदोलन जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के 12 मार्च को बाजपुर आने की सूचना पर भूमि आंदोलनकारी आस लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में भूमि बचाओ आंदोलन जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के 12 मार्च को बाजपुर आने की सूचना पर भूमि आंदोलनकारी आस लगाए बैठे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के आश्वासन पर 10 मार्च को होने वाले महिला मार्च को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम अनशन स्थल पर हुई बैठक में भूमि आंदोलन को लेकर 10 मार्च को महिला मार्च कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मोबाइल पर जानकारी दी कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री धामी बाजपुर आने वाले है।

जिलाध्यक्ष सुखीजा ने 20 गांव के 5838 एकड़ भूमि के मामले के समाधान पर गंभीरता दिखाने के संकेत देते हुए महिला मार्च को स्थगित करने के लिए कहा है। इस पर आंदोलनकारियों ने आगामी तारीख तक महिला रैली को स्थगित कर दिया। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि महिला रैली के साथ-साथ आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जानी थी लेकिन सीएम धामी के बाजपुर आगमन की सूचना के चलते बाजपुर के 20 गांव के किसान, मजदूर, व्यापारियों में एक आशा की किरण जगी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: महिला दिवस पर पीएम ने दी महिलाओं को सौगात, रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की कटौती; महिलाएं खुश
विज्ञापन


उम्मीद है कि सीएम धामी बाजपुर के लोगों को उनके हक वापस करेंगे, जिसके चलते आगामी कार्यक्रम में स्थगित किए गए है। आंदोलन आयोजक राजनीति सिंह सोनू ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि बाजपुर आगमन पर सीएम धामी लोगों को निराश नहीं करेंगे।वहां सतनाम सिंह रंधावा, हरदेव सिंह, रणजीत सिंह शोकर, सन्नी निज्जर, मनजीत सिंह ,महेंद्र सिंह चौहान, सुखजीत सिंह, करमजीत सिंह, दिवेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें