किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं को रुद्रपुर आगमन पर स्वीकृति देने की मांग की है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को उनके देहरादून स्थित कार्यालय में मुलाकात की। विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से विकास कार्यों के सुझाव मांगे थे। इसके तहत उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र पेश किया था। इसमें किच्छा कम्युनिटी हाॅल का निर्माण, सीएचसी का उच्चीकरण, स्टेडियम निर्माण, फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की स्थापना, इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना, पिपलिया चौराहे से धौराडाम तक सड़क का चौडीकरण, पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, ग्राम नजीमाबाद में सीएचसी की स्थापना, पंतनगर विश्वविद्यालय की क्षतिग्रस्त आंतरिक सडकों का निर्माण की मांग की गई। इन योजनाओं कि स्वीकृति के संबंध में वे मुख्यमंत्री को कई बार पत्र भेज चुके हैं। तथा व्यक्तिगत रूप पर से भी कई बार आग्रह कर चुके हैं। विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बुधवार को रुद्रपुर आगमन पर किच्छा वे विधानसभा क्षेत्र की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करें।