फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा: खेलभूमि के नाम से भी जानी जाएगी देवभूमि, राष्ट्रीय खेलों से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत

Wed, 12 Feb 2025 02:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा

सार

सीएम पुष्कर सिंह ने खटीमा में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पर्धा का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि देवभूमि को अब खेलभूमि के नाम से भी जाना जाएगा। 
विज्ञापन
मलखंभ प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने मंगलवार को खटीमा में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पर्धा का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि देवभूमि को अब खेलभूमि के नाम से भी जाना जाएगा। इसी उद्देश्य से इस बार के प्रदेश में नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है। इससे प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है।

खटीमा के चकरपुर स्थित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने पर सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि मलखंब केवल खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है। यह भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

कहा कि मलखंब खेल योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है। यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। प्रदेश सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।

इस दौरान मलखंब एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव रमेश चंद्र ओली, डीओसी मलखंब नैनपाल, राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके सिंह, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिला क्रीड़ाअधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे।

स्वर्ण पदक विजेता कपिल को किया सम्मानित

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतनेे वाले महतगांव निवासी कपिल पोखरिया को सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेता विवेक पांडे, अमन, पदक विजेता अजय बिष्ट और अमन जोशी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चकरपुर स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी साथ रही। 

ओलंपिक मेजबानी के लिए भेजे प्रस्ताव में पारंपरिक खेलों को शामिल करने का प्रयास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में देश के पारंपरिक खेलों कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के भी प्रयास किए हैं।

 

चकरपुर स्टेडियम में खुलेगी बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी

विज्ञापन

खटीमा के चकरपुर स्थित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी खुलेगी। इससे राज्य के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। मंगलवार को चकरपुर में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्टेडियम में अकादमी बनाने की घोषणा की। कहा अकादमी को एक्सीलेंस बॉक्सिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां मुक्केबाजों को विभिन्न आधुनिक खेल उपकरणों से अपनी क्षमता को बढ़ाने का मौका मिलेगा। सीएम ने कहा कि अकादमी का लाभ राज्य के सभी खिलाड़ियों को मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें