फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को देखने उमड़ी भीड़: लोगों में दिखा जोश, धामी बोले- आप जीत का भरोसा दीजिए, भाजपा विकास की गारंटी लेगी

Fri, 17 Jan 2025 11:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशियाें के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आप जीत की गारंटी दीजिए, भाजपा विकास की गारंटी लेगी।
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोड शो में लोगों का अभिवादन करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशियाें के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आप जीत की गारंटी दीजिए, भाजपा विकास की गारंटी लेगी। उन्होंने भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करने के साथ ही रोड शो पर जगह -जगह पुष्प वर्षा की।

 

बृहस्पतिवार की दोपहर मुख्यमंत्री धामी गल्ला मंडी पहुंचे। यहां पर वे भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के साथ खुली कार में सवार हुए। कार्यकर्ताओं की ओर से भेंट किए हनुमान जी के गदा को उठाकर उन्होंने रोड शो शुरू किया। वाहन में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी सवार थे।

इस दौरान मराठा, पंजाबी और पर्वतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देते कलाकार रोड शो के आगे चल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने का हथकंडा है। नजूल भूमि को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार ने 2600 परिवारों को नजूल के पट्टे दिए हैं और रजिस्ट्री की व्यवस्था भी जाएगी। कहा कि कांग्रेस वाले अगर वोट मांगने आएं तो उनसे विकास का विजन पूछिएगा। कांग्रेस धर्म की राजनीति कर रही है। अगर कांग्रेस के लोग गलती से जीत गए तो वे अपनी सरकार नहीं होने की बात कह देंगे। ना नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।

सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा मिलकर रुद्रपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे। जो कार्य रुद्रपुर और उत्तराखंड के हित में नहीं होंगे, वे नहीं किए जाएंगे। गल्ला मंडी से शुरू हुआ रोड शो, मुख्य बाजार, बाटा चौक, डीडी चौक, शिवनगर होता हुआ ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान पर खत्म हुआ। इस मौके पर दायित्वधारी विनय रोहेला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, दीपक मेहरा, राकेश सिंह, सुरेश कोली, धीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जगह-जगह लगाए गए थे स्वागत पंडाल

विज्ञापन

रोड शो के स्वागत को लेकर गल्ला मंडी से ट्रांजिट कैंप तक जगह-जगह पार्षद प्रत्याशियों ने पंडाल लगाए थे। यहां पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रोड शो का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों की ओर से भी रोड शो का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन करने के साथ ही उनकी ओर पुष्प वर्षा की। 

ठुकराल ने धामी को पहनाई बड़ी माला
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को रोड शो में जगह मिलने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। ज्वाइनिंग नहीं होने की वजह से वे पार्टी कार्यक्रमों से दूर हैं, लेकिन प्रचार में जमे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में उन्होंने समर्थकों के हुजूम के साथ रोड शो का स्वागत किया। उन्होंने वाहन में सवार मुख्यमंत्री और मेयर प्रत्याशी को बड़ी माला पहनाई। चंद मिनट तक गाड़ी में खड़े रहने के बाद वे वहां से उतर गए और रोड शो आगे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें