खटीमा में महिला को साइकिल देते काबिना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने लाभान्वित व जन जागरूकता कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में दुर्गापाल ने कहा कि सीएम हरीश रावत ने बेहद सीमित संसाधनों के बाद भी गरीब, मजदूरों के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं।
तराई बीज निगम के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गापाल ने साइकिलें, राज मिस्त्री टूल किट आदि वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सहायता के बगैर सीएम रावत गरीब तबकों के कल्याण की योजनाएं बना रहे हैं। इस दौरान 522 साइकिल, 332 मजदूरी किट, 39 राजमिस्त्री टूल किट, 31 कारपेंटर किट, 19 प्लंबर टूल किट, 65 इलेक्ट्रिक, बैल्डिंग किट कुल 1008 सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, वीरेंद्र रावत, महेश जोशी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, देवेंद्र चंद, हरीश बोरा, दान सिंह राणा, दयाकिशन कलौनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपश्रमायुक्त अनिल पटवाल, सहायक श्रमायुक्त उमेश सिंह चौहान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी केके गुप्ता, डीसी बिष्ट, लक्ष्मण सिंह चौहान आदि थे।