फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से कराएं पालन : सीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर में सीएम की वीसी में शिरकत करतीं डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम, एसएसपी, सीएमओ और अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की रोकथाम एवं बेहतर इलाज को लेकर जिलों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन

दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ होगी। इसको देखते हुए लोगों के साथ ही अधिकारियों को सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में और अधिक सतर्कता के साथ सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।
उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि दिवाली पर बाहरी प्रदेशों के हाईरिस्क क्षेत्रों से अत्यधिक लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए सभी आने वाले व्यक्तियों की ठीक प्रकार से कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराना सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की कमी है, वहां उपनल/आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में डीएम रंजना राजगुरु ने अवगत कराया कि जिले के सभी एसडीएम, सीओ और संबंधित अधिकारियों को त्योहारी सीजन को देखते हुए फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। वहां एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. मनु खन्ना, डॉ. हरेंद्र मलिक, एएसपी प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें