रुद्रपुर के मृतक डॉ. मुस्तफा आसिफ खान का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक डॉक्टर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूलरूप से जौनसार और हाल जयनगर रुद्रविन निवासी डॉ. मुस्तफा आसिफ खान (52) रुद्रपुर जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर थे। बीते बुधवार देर रात उनके सीने में तेज दर्द उठा था।
इस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएमएस डॉ. आरएस सामंत ने बताया कि मृतक डॉ. छह माह पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैलपड़ाव से ट्रांसफर होकर जिला अस्पताल में आए थे। डॉ. मुस्तफा ज्वाइनिंग के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे थे।
डॉक्टर की मौत से उनकी पत्नी नाईला खान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका 14 वर्षीय बेटा जौनसार में ही रहकर पढ़ाई करता है। सिडकुल चौकी पुलिस इंचार्ज अनिल जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है।