फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह चुनाव काम बनाम कारनामा करने वालो का: धामी

विज्ञापन
काशीपुर में रोड शो करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं, जबकि सत्ता में 60 साल रही पार्टी के लोगों ने कारनामे किए हैं। यह चुनाव काम बनाम कारनामे होने वाला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक कॉलोनी में आयोजित जनसभा में कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का काम हो रहा है। सैनिक का बेटा होने के नाते मैं यह कह सकता हूं कि अगर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 42 साल से रुकी वन रैंक वन पेंशन योजना मोदी ने लागू की है। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य 50 हजार लोगों को रोजगार देने का है। 2025 में हम हिंदुस्तान के नंबर वन राज्य होंगे। ऊधमसिंह नगर में एम्स खुलने जा रहा है। सभी लोग मतदान करें और एक-एक वोट कमल के फूल पर डाला जाना चाहिए। हमारा कोई भी काम बिना लक्ष्मी के नहीं होता है और लक्ष्मी न झाड़ू पर आती है और न ही पंजे में आती है, लक्ष्मी सिर्फ कमल में आती हैं।
विज्ञापन

असंतुष्टों को लेकर रही चर्चा
मेयर ऊषा चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा जनसभा में नहीं दिखाई दिए। टिकट न मिलने पर दोनों ने पिछले दिनों बगावत कर दी थी। इसके बाद से अब तक मेयर और राम मेहरोत्रा को भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रमों में नहीं देखा जा रहा है।
मैं विधायक न बना तो कमजोर होगा ब्रिज : त्रिलोक
भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि विधायक शहर और देहरादून के बीच ब्रिज का काम करता है। प्रदेश में सरकार भाजपा की होगी और विधायक दूसरी पार्टी का होगा तो शहर और देहरादून के बीच का ब्रिज कमजोर होगा।
सीएम ने गांव-गांव जनसंपर्क कर मांगे वोट
खटीमा। भाजपा प्रत्याशी व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचौरिया, खेतलसंडा मुस्ताजर, बूढ़ाबाग, सुजिया महोलिया, वाल्मीकि बस्ती, वार्ड संख्या 14 सहित अन्य स्थानों पर घर-घर प्रचार किया। कहा कि खटीमा मेरी जन्म एवं कर्मभूमि है। क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें