फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी की मां बिशना देवी ने बच्चों के साथ देखी हनुमान अंश

Thu, 17 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर खटीमा के सिनेमाघर में नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश निशुल्क दिखाई गई। सीएम धामी की मां बिशना देवी ने भी अपने बच्चों के साथ फिल्म देखी। साधु-संतों, बुजुर्गों और बच्चों ने भी फ्री में फिल्म देखकर सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मां बिशना देवी अपनी बड़ी पुत्री नंदी देवी और दामाद लक्ष्मण सिंह के साथ फिल्म देखने गईं। उनके साथ में विभिन्न विद्यालयोंऔर तारा बाल संस्थान के बच्चों ने भी फिल्म का लुत्फ उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने बताया कि सिनेमाघर में फिल्म के सभी चारों शो निशुल्क दिखाए गए। वहां दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर धामी, किशन सिंह किन्ना, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश गोयल, सतीश भट्ट, जीवन धामी, रंदीप पोखरिया, प्रियांशु बंसल, बसंती खोलिया, कुंदन खोलिया आदि थे।
-
ब्लॉक परिसर में मनाया जन्मदिन समारोह
खटीमा। थारू जनजाति समाज ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में थारू समाज की लोक परंपराओं की सुंदर प्रस्तुति दी गई। लोक गायक बंटी राणा, जय भूमसेन होलिका उत्थान समिति, थारू कला निपुण समिति और अन्य टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, रविंद्र राणा, दान सिंह राणा, सतीश भट्ट ,नवीन भट्ट, केवल राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें