बाजपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बाजपुर शाखा के डेलीगेट का चुनाव बुधवार को राम भवन धर्मशाला मेें निर्विरोध रूप संपन्न हुआ। चुनाव में 157 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 25 डेलीगेट पदों पर एक-एक नामांकन होने पर सभी को निर्विरोध घोषित किया गया। बुधवार को चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पर्यवेक्षक नागेश कुमार, नरेंद्र सिंह की देखरेख में संगठन के संविधान के अनुसार शुरू हुई। इस दौरान 26 नामांकन पत्र वितरित किए गए। नामांकन पत्रों की जांच में 25 नामांकन पत्र वैध पाए गए। शाखा बाजपुर के लिए डेलीगेट के 25 पद निर्धारित किए गए थे। प्रक्रिया के तहत प्रति पद के लिए एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण 25 डेलीगेट पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संवाद