फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोहियाहेड में सीएम धामी ने जन समस्याएं सुनीं

Mon, 29 Apr 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
लोहियाहेड में जनता की समस्या सुनते सीएम धामी। 
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सुबह सीएम धामी नगला तराई स्थित अपने आवास से घूमने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिलने वाले लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कालापुल से लेकर बीस बीघा मार्ग तक जगह-जगह रुककर गांव के लोगों से कुशलक्षेम जानीं।
विज्ञापन

लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में पहुंचे। व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में पहुंचे सभी लोगों का हालचाल जाना। लगभग दो घंटे तक वह जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इसके बाद बनबसा के लिए रवाना हुए। शाम को वह झनकट क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, सुरेश गंगवार, हिमांशु बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, मनोज बाधवा, भास्कर जोशी, संतोष गौरव, सगीर अहमद, किशोर जोशी, अमित पांडेय, प्रदीप गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें