गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार का रुद्रपुर-गदरपुर दौरा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। वर्षों से लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहे रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास होगा।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को अनाज मंडी में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से कंबोज धर्मशाला जाएंगे जहां आयोजित शहीद ऊधम सिंह कंबोज के शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। साथ ही करोड़ों की लागत से निर्मित विकासखंड कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दलपुरा मंदिर से बौर और हरिपुरा जलाशय होते हुए तिलपुरी तक प्रस्तावित मार्ग निर्माण सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।