फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने ताइक्वांडो, कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sun, 07 Jun 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में चौहान अकादमी नानकमत्ता के ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में पहुंची जनता की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया।
वहां जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टुरना, हेमंत द्विवेदी, मोहिनी पोखरिया, फरजाना बेगम, प्रेम सिंह राणा,सतीश भट्ट, रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया,अमित पांडे, भवानी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें