फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान के ताले टूटे, लाखों की चोरी 

Sat, 22 Jul 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के कुंडेश्वरी में दुकानदार से घटना की जानकारी लेते चौकी प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी का सिलसिला नहीं टूट रहा है। एक कपड़े की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों के सामान समेट कर ले गए। वहीं एक बंद पड़े घर के ताले टूटे देखे गए। चोर कितना सामान ले गए मकान मालिक के आने पर ही पता लगेगा।    
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने काशीपुर से सात किलो मीटर दूर कुंडेश्वरी कस्बा में स्थित एक कपड़े की दुकान पर धावा बोला। ढ़किया मार्ग पर पानी की टंकी के निकट स्थित महेश मित्तल की कपड़े की दुकान है। चोरों ने दुकान के ताले काट कर लाखों के कपड़े और नकद पांच हजार रूपए ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान का नौकर राजू दुकान खोलने को आया उसने शटर के दोनों ताले कटे देखकर दुकान मालिक महेश मित्तल को सूचना दी। महेश मित्तल की सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

दुकानदार ने बताया कि चोर तिजोरी में रखे नकद पांच हजार रुपए, महंगे 50 महिला सूट,  दर्जनों महंगी व सामान्य साड़ियां, पांच दर्जन कार्डीगन, पांच दर्जन जींस आदि लगभग दो लाख के पकड़े चोरी गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
विज्ञापन

 
उधर नया आवास विकास निवासी राकेश सक्सैना रेलवे में उच्च अधिकारी के पद पर लनऊ में तैनात है। बच्चे उनके साथ है। घर में कोई नहीं रहता है। घर के निकट ही दूसरे मकान में उसके पिता कैलाश सक्सैना व माता रहते है। वह वहीं रहकर राकेश सक्सेना के मकान की देखभाल करते है। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने राकेश सक्सैना के घर के ताले टूटे और कमरों में सामान बिखरा देखकर उनके पिता कैलाश सक्सैना को बताया।

तब कैलाश सक्सेना ने  टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक एमसी जोशी ने मौके पर ताले टूटे देखा। कैलाश सक्सैना ने घर में ताले लगाकर अपने पुत्र को घटना की सूचना दे दी। वह शनिवार को यहां पहुंचेगे। उप निरीक्षक ने बताया कि मकान मालिक  के आने पर ही चोरी का पता चलेगा। कितना सामान की चोरी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें