फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सफाई कर्मचारियों का पालिकाध्यक्ष एवं ईओ से छह सूत्रीय मांगों पर हुआ समझौता, आज से उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
खटीमा में पालिकाध्यक्ष कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन पदाधिकरियों से वार्ता करती पालिकाध्यक - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों, पालिकाध्यक्ष व ईओ के बीच छह सूत्री मांगों को लेकर समझौता हो गया है। पालिकाध्यक्ष सोनी राणा व ईओ धर्मानंद शर्मा, सफाई कर्मचारी संगठन के बीच हुई वार्ता में 31 मार्च से नगर की सफाई व्यवस्था पूर्वत: चलेगी।
विज्ञापन

लिखित समझौते के तहत डोर-टू-डोर एवं यूजर चार्ज का ठेका अग्रिम व्यवस्था तक सनसाइन इंटरप्राइजेज का ही रहेगा। सफाई वाहन की टक्कर से अपना हाथ गवां चुकी हुमा की नियुक्ति उपनल से कराई जाएगी। 10-12 वर्षों से कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारी दिनेश भट्ट, मो. इलियास, अमरदीप को उपनल से आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध होने तक कार्य में लिया जाएगा।
अग्रिम व्यवस्था आदेशों तक पुराने आउट सोर्स पर्यावरण मित्रों से ही काम लिया जाएगा। कार्मिक आपूर्ति 15 मार्च 2021 को अग्रिम आदेेश तक निरस्त किया जा चुका है। समझौता वार्ता में अनिल कुमार, सुभाष कुमार, ग्रेस देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें