फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर में 29 को चलेगा सफाई अभियान

Tue, 28 Apr 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन जहां उत्सव वहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत चैती मेला समापन के बाद 29 अप्रैल को सुबह सात बजे मेला परिसर में सफाई अभियान चलाएगा। मेयर ने शहरवासियों को इस स्वच्छता महाअभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन




मेयर दीपक बाली ने कहा कि चैती मेला जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बीती 24 अप्रैल को मेला समाप्त हो चुका है। अब हम सभी की जिम्मेदारी बनती है, कि मेले के बाद मेला परिसर की सफाई की जाए। महापौर ने सभी सामाजिक संगठनों, पार्षदों युवाओं और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें