रुद्रपुर। रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को एक ही दिन में आग लगने की 11 घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी आग पर समय रहते काबू पा लिया।
एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से रात 9:41 बजे तक फायर स्टेशन रुद्रपुर को 11 सूचनाएं मिलीं। इनमें गेहूं की खड़ी फसल, कटे हुए अनाज के ढेर, झाड़ियां और एक कबाड़ से भरा ट्रक शामिल थे। फुलसूंगा क्षेत्र, राधा स्वामी सत्संग के पास डीबीएस स्कूल और चंदोला अस्पताल के पीछे गेहूं के खेतों में आग लगी। गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। आग बुझाने वाली टीम में गिरीश बिष्ट, उमेश सिंह, गौरव सिंह, विपिन कुमार, पंकज कुमार, नरेश कुमार, नवल प्रभात, दीपक बिष्ट, सुरेश कुमार, नरेंद्र भंडारी, सीमा धामी, गंगोत्री, गौरी आदि मौजूद थे। ब्यूरो