खटीमा। नगर पालिका ने शनिवार से वार्ड 15 और 18 के मध्य बहने वाले खकरा नाले की सफाई शुरू कर दी है। नाले की सफाई होने से बरसात में पानी की निकासी दुरुस्त हो सकेगी।
पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी की देखरेख में नाले की सफाई शुरू हुई है। उन्होंने कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ नाले की सफाई के लिए कहा है ताकि बरसात में स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। पालिकाध्यक्ष ने सभी लोगों से कूड़े को नाले या सार्वजनिक जगह पर न फेंकने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चलाया जा रहा सफाई अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा बल्कि भविष्य में जलभराव और बीमारियों की आशंकाओं को भी कम करने में सहायक सिद्ध होगा।