फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण: 40 में से 11 ग्राम पंचायतों का नाम शासन में भेजा

Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में भारत सरकार की टीम कर चुकी है निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत भारत सरकार की टीम की ओर से निरीक्षण कर लिया गया है। जिले की 375 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम पंचायतें जिला स्तर पर चुनी गई थीं। इसके बाद जिला स्तर से 11 ग्राम पंचायतें के नाम शासन को भेज दिए गए हैं। शासन की ओर से 15 जुलाई को राज्य स्तर पर ग्राम पंचायत को चुनकर भारत सरकार को नाम भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में साफ और सुंदर दिखने वाले नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायतों को चुनकर पुरस्कृत किया जाना है। इसके लिए शहर के साथ ही गांवों में भी ऑनलाइन सर्वे कार्य कर लिए गए हैं। गांवों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन 2.0 की गाइडलाइन में आने वालीं 40 ग्राम पंचायतों में सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग, जीआई टैग, शौचालय, खुले में शौच मुक्त आदि को लेकर सर्वे किया गया। इसके आधार पर शासन को रिपोर्ट दे दी गई है। जिला स्तर से किन 11 ग्राम पंचायतों का नाम भेजा गया है, इसकी सूचना भी अभी गोपनीय रखी गई है। शहर में नगर निगम की ओर से बनाए गए सात शौचालय, मलिन बस्तियों और वार्डों में जा रही कूड़ा गाड़ियों का भारत सरकार की टीम ने पूर्व में निरीक्षण कर लिया था। अब जल्द ही भारत सरकार की ओर से स्वच्छता में अव्वल नगर निगम की सूची जारी की जाएगी। परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन में आने वाली 11 ग्राम पंचायतों की सूची शासन में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें