फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 93 किलो में दिलशाद, 105 किलो में हरिओम ने मारी बाजी

Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे खेल संघ इज्जतनगर मंडल की ओर से आयोजित 19वीं पुरुष और 13वीं महिला ऑल इंडिया रेलवे पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023-24 में बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग के 93 किलो और 105 किलो भारवर्ग के मुकाबले हुए। महिला खिलाड़ियों ने 69 और 76 किलो भार वर्ग में दमखम दिखाया
93 किलो भार वर्ग पुरुष में दक्षिण पश्चिम रेलवे के दिलशाद ने बैठक में 347.5 किलो, बैंचप्रेस में 207.5 किलो, डैडलिफ्ट में 360 किलो के साथ कुल 915 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्तर रेलवे के गुरविंदर सिंह ने 912.5 किलो भार उठाकर रजत और पश्चिम रेलवे के मोहन कुमार ने कुल 867.5 किलो भार के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

105 किग्रा भार वर्ग पुरुष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हरिओम ने बैठक में 380 किलो, बैंचप्रेस में 287.5 किलो, डैड लिफ्ट में 305 किलो के साथ कुल 972.5 किलो भार उठाकर स्वर्ण, उत्तर रेलवे के अमित यादव ने कुल 925 किलो
भार के साथ रजत और मध्य रेलवे के जय गणेश ने कुल 857.5 किलो भार के साथ कांस्य पदक जीता।
69 किलो भार वर्ग महिला में उत्तर पश्चिम रेलवे की रेखा आचार्य ने बैठक में 202.5 किलो, बैंचप्रेस में 122.5 किलो, डैड लिफ्ट में 172.5 किलो के साथ कुल 497.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रियदर्शनी ने कुल 495 किलो भार उठाकर सिल्वर और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की वंदना दुबे ने 475 किलो उठाकर ब्रोंज मेडल जीता।
76 किलो भार वर्ग महिला में पश्चिम रेलवे की रश्मिबाई ने बैठक में 230 किलो, बैंचप्रेस में 137.5 किलो डैडलिफ्ट में 202.5 किलो सहित कुल 570 किलो भार उठाकर स्वर्ण, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की राम्या पांडयन ने कुल 552.5 किलो भार उठाकर रजत और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रेशमा ने कुल 520 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि मजदूर यूनियन इज्जतनगर के मंडल मंत्री कामरान अहमद विजेताओं को सम्मानित किया। वहां मंडल क्रीड़ाधिकारी शिखर दयाल, मंडल क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें