खटीमा। खटीमा में पिछले वर्ष आई आपदा को देखते हुए सिंचाई विभाग इस साल ग्रामीण क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए सतर्क है। मानसून से पूर्व ही सिंचाई विभाग ने अधिकांश नालों की सफाई पूरी कर दी है। वर्तमान में परवीन नदी, मुकरान नाले आदि की सफाई अभियान तेज गति से चल रहा है। खटीमा में पिछले वर्ष आठ जुलाई को आई बाढ़ में हल्दी गांव में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इस बार मानसून आने पहले ही जलभराव की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों से बचाने के लिए सिंचाई विभाग झील नाले की सफाई करवा चुका है।
इसके अलावा मुंडेली, लोहियापुल, बानूसा क्षेत्र के पास नालों की सफाई करवा चुका है। पिछले साल बाढ़ में हल्दी गांव में डूबने से दो युवकों की मौत हुई थी।