फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असर ः लेबड़ा नदी की सहायक नहर की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
असर
विज्ञापन

लेबड़ा नदी की सहायक नहर की सफाई शुरू
- पहले दिन जेसीबी से गांव चकरपुर में 200 मीटर तक सफाई की गई
- अधिकारी बोले, टूटे चेक डैम पर मिट्टी के कट्टे भरकर लगाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बाजपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लेबड़ा नदी की सहायक नहर की शनिवार को जेसीबी से सफाई शुरू करा दी है। इससे किसानों को सिंचाई करने में सुविधा होगी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि गांव चकरपुर स्थित पश्चिम पुलिया तक सफाई कराई जाएगी।
बता दें कि 20 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने बिना पानी के धान की रोपाई नहीं कर पा रहे अन्नदाता शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार का संज्ञान लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से शनिवार को गांव चकरपुर में सहायक नहर की सफाई करनी शुरू कर दी। सफाई कार्य शुरू होने पर मौके पर पहुंचे किसान मो. हनीफ, रमेश सिंह, रामौतार, अशोक कुमार आदि किसानों ने कहा कि अब उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। किसानों ने दो साल से ध्वस्त पड़े लेबड़ा नदी के चेक डैम का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं विभाग के एई पवन कुुमार सनवाल ने बताया कि शनिवार को जेसीबी से गांव चकरपुर में दो सौ मीटर तक सफाई की गई। ग्रामीणों का कहना है कि लेबड़ा नदी की सहायक नहर गांव चकरपुर के बीचोंबीच से निकलती है। नहर गंदगी से पटी होने के कारण संक्रामक रोग फैलने की पूरी संभावना बनी थी।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों के हित में विभाग की ओर से लेबड़ा नदी की सहायक नहर की सफाई कराई जा रही है। धराशायी चेक डैम का निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल टूटे चेक डैम पर अस्थायी तौर पर मिट्टी के कट्टे भरकर सप्ताह भर के भीतर लगा दिए जाएंगे।
- जेई गोविंद सांवत सिंचाई विभाग बाजपुर
फोटो 20बीजेडपी06पी
बाजपुर के गांव चकरपुर में सहायक नहर की जेसीबी से सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें