फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
19केटीएम09पी-खटीमा में पुराने सरकारी अस्पताल के पास पड़ा कूड़े का ढेर। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर पालिका के मुख्य गेट एवं मुख्य चौराहे की गंदगी नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार यूसुफ अली को मांगपत्र सौंपा। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष संतोष गौरव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी धरने पर जमे रहे। प्रदर्शनकारी तीन माह के वेतन के साथ 166 स्वच्छता कर्मचारियों की सेवा बहाली, वर्दी आदि की मांग कर रहे हैं।
इनसेट
नगर पालिका के सभासद समझौते के प्रयास में लगे रहे
खटीमा। इधर, पालिका के सभासद समझौते के प्रयास में लगे रहे। ईओ की गैर मौजूदगी में सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता नहीं हो सकीं अलबत्ता सभासदों ने जहां तहां गंदगी के ढेर लगाकर स्वच्छ वातावरण को दूषित करने की निंदा की।
विज्ञापन

आम आदमी के लिए मुुसीबत बनी हड़ताल
खटीमा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में भीषण गंदगी फैल गई है। आने जाने वाले मुंह पर कपड़ा लगाकर निकलने को मजबूर हैं।
इधर, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष संतोष गौरव ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी डालने के मामले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यदि हड़ताली कर्मचारी ऐसी गलती करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि नगर एवं नागरिक हमारे अपने हैं उन्हें परेशान कर मांगें मनवाना गलत है।
सीसीटीवी की सहायता ली जाएगी
खटीमा। ईओ विजय बिष्ट ने कहा कि मुख्य चौराहे एवं कार्यालय में गंदगी डालने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें सीसीटीवी की सहायता ली जाएगी। दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। ईओ ने बताया कि नगर की सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें