फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परीक्षा देने गई 12वीं कक्षा की छात्रा लापता, पिता ने अज्ञात युवक पर लगाया ये आरोप

Mon, 24 Mar 2025 05:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीबीएसई की 12वीं का अंतिम पेपर देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात युवक पर उसे ले जाने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में सीबीएसई की 12वीं का अंतिम पेपर देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात युवक पर उसे ले जाने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

दूधियानगर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। 22 मार्च को उनकी बेटी अंतिम पेपर देने के लिए गंगापुर रोड पर एक स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र पर गई थी।

विज्ञापन


पेपर देने के बाद वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। बेटी की दोस्त से पता चला था कि वह बस स्टैंड से अकेले घर जाने की बात कहकर चली गई थी। उनके छोटे बेटे ने बताया कि बेटी किसी नंबर पर बात करती थी। उस समय बेटी ने स्कूल की दोस्त का नंबर बताया था। उक्त नंबर पर फोन किया तो वह बंद आ रहा है। उनको शक है कि कोई जोर जबरदस्ती कर बहला फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें