फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निकाय कर्मियों का आमरण अनशन, हड़ताल 11वें दिन जारी

Tue, 21 Jul 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। स्थायीकरण की मांग के लिए निकाय के दैनिक कर्मचारियों का आमरण अनशन, हड़ताल 11वें दिन सोमवार को जारी रही। आमरण अनशन पर बैठे सीताराम तिवारी का साढ़े नौ किलो वजन कम हो चुका है। आक्रोशित निकाय कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला। एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार संजीव कुमार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इधर, सफाई नहीं होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में निकाय कर्मचारी और समर्थक एकत्र हुए। वहां से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, विनोद कुमार, बंटी, अभिषेक, चंद्रजीत आदि थे। संवाद
विज्ञापन

-
संविदा कर्मी काम पर लौटे, कूड़ा कलेक्शन शुरू
काशीपुर। नगर निगम में सफाई कार्य कर रही निजी कंपनी के संविदा कर्मचारी विभिन्न मांगों के लिए दो दिन से हड़ताल पर थे। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था व डोर-टू-डोर कलेक्शन ठप हो गया था। कंपनी से आश्वासन मिलने के बाद कर्मी काम पर लौट आए हैं। एमएसडब्लूएम प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जाता है। बीते दिनों पीएफ व ईएसआई नियमित रूप से जमा नहीं होने पर कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मियों की हड़ताल के चलते निगम क्षेत्र में शनिवार व रविवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से बंद रहा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज पारछे ने बताया रविवार शाम को कर्मियों से बात की गई। तय हुआ कि उनका वेतन प्रत्येक महीने की 10 तारीख को मिल जाएगा। उन्होंने बताया जांच के दौरान पता चला कुछ कर्मियों का यूएन नंबर एक्टिव न होने से समस्या आ रही थी जिसका निस्तारण हो गया है। सोमवार से कर्मियों ने काम करना शुरू कर दिया है। संवाद

पांचवें दिन भी जारी रही पर्यावरण मित्रों की हड़ताल
गदरपुर। ठेका प्रथा समाप्त किए जाने की मांग पर पर्यावरण मित्रों की काम बंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। सोमवार को बुध बाजार परिसर स्थित एमआरएफ सेंटर के पास हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री संजीव अरोरा, इंद्रपाल सिंह संधू, राजेश बाबा और अंकुर चावला ने समर्थन दिया। राजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि अंकित कुमार ने बताया मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में बुध बाजार से पालिका गेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालेंगे। इस दौरान रजत कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार ,राहुल कश्यप, अभिषेक, अनुराग आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें