फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर बना देवहा नदी का पुल दो साल में क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नानकमत्ता में क्षतिग्रस्त देवहा नदी पुल से होकर गुजरते भारी वाहन। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। नानकमत्ता-टनकपुर के बीच एनएच पर बना देवहा नदी का पुल दो साल में ही क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के बीच गड्ढा बन गया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कलई खुल गई है। पुलिस ने गड्ढे को कट्टों से भरवाकर दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग करा दी है। उसके बराबर से वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-125 पर वर्ष 2016 में बाईपास मंजूर हुआ था। इस बाईपास पर देवहा नदी के ऊपर करीब तीस मीटर लंबे पुल का निर्माण भी किया गया। उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से पुल बनाया गया। 2019 में पुल का निर्माण पूरा होने के बाद एनएचएआई की ओर से बाईपास की शुरुआत की गई। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं।
देवहा नदी पर पुल शुरू हुए दो साल ही बीते थे कि शनिवार को पुल क्षतिग्रस्त हो गया। लाखों की लागत से बना पुल क्षतिग्रस्त होने से पुल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुल के बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे अब पुल से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हादसे की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन

पुल ध्वस्त होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुल के बीच बने गड्ढे को रेत के कट्टों से भरवाया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के दोनों तरफ ड्रम तथा बैरिकेडिंग कर दी है। इससे वाहन एक साइड से निकल रहे हैं, जिससे पुल पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

फोटो - देवहा नदी पर बने पुल में हॉल हो गया है। एनएचएआई को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत के बाद पुल की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
-तुषार सैनी, एसडीएम सितारगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें