न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बावजूद संविदा चालक-परिचालकों को ड्यूटी पर न लेने के विरोध में शुक्रवार को रोडवेज इंपलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने रोडवेज स्टेशन परिसर में जुलूस निकाला।
इसके साथ ही चार माह का वेतन भुगतान नहीं होने पर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया। वहां राजेश यादव, जोगेंद्र सिंह, बाबूराम, राजेश मोहन जौहरी, भगवान स्वरूप, शमशेर सिंह, मिल्खा सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह, दिलशाद अहमद, गुलजार सिंह, विमल कुमार, मनदीप सिंह, सूबा सिंह थे। ब्यूरो
कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर डटे
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि बीते चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला जिससे प्रदेशभर के रोडवेज कर्मियों में रोष व्याप्त है। रोडवेज कर्मियों की मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वहां पर एसोसिएशन अध्यक्ष जनक कौर, मनोज कुमार, धीरज गुप्ता, रामचंद्र, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मनमीत सिंह, अख्तर हुसैन, दीपक जोशी, महेंद्र सिंह नेगी आदि थे। संवाद