फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल धीमी गति से होने भाकियू पदाधिकारियों में आक्रोश

विज्ञापन
खटीमा में एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
सहकारी क्रय केंद्रों में धीमी गति से हो रही गेहूं की तौल पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने खरीद केंद्रों पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम निर्मला बिष्ट को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, महामंत्री जगविंदर सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष अवतार सिंह की देखरेख में सौंपे गए ज्ञापन में धीमी गति पर आक्रोश जताया। कहा कि 50 क्रय केंद्रों में केवल 11 केंद्रों पर खरीद हुई है। शेष 39 केंद्रों पर अभी खरीद नहीं हुई है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र पर एक ट्रॉली तौलने के बाद शेष को घर भेजा जा रहा है। केंद्र कर्मचारी एवं प्रबंधक शासन-प्रशासन के खरीद संबंधी निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां बलदेव सिंह चांदा, बलवंत सिंह, जोगा सिंह, राकेश राणा, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, दिलेर सिंह, सरदूर सिंह, रामचरन, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें