फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने पर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष काटा हंगामा

विज्ञापन
खटीमा में पालिकाध्यक्ष सोनी राणा के से वार्ता करते सभासद व वार्डवासी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
नगर पालिका से जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने में हो रही परेशानी से खफा नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभासदों ने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा के समक्ष हंगामा काटा। उनका आरोप था कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र चाहने वालों को नगर पालिका कार्यालय से टहलाया जाता है। इस दौरान संतोष मेहरोत्रा ने वार्ड संख्या 14 में व्याप्त गंदगी एवं ओवर फ्लो नाली का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सोनी राणा से मिले राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देवेंद्र कन्याल जन्म प्रमाणपत्र के लिए पिछले 10 दिन से चक्कर काट रहा है। अमाऊं निवासी छोटे लाल 15 दिनों से जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहा है। छोटे लाल के पास सभी साक्ष्यों के साथ ही एसडीएम का आदेश पटवारी, तहसीलदार, वार्ड मेंबर की रिपोर्ट है लेकिन प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है।
इधर पालिकाध्यक्ष से मिले बिष्ट ने बताया गत माह तिगरी में लगे डीएम के शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए पांच सेंटर खोलने के बाबत डीएम ने नगर पालिका को निर्देशित किया था लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर वार्ड संख्या 14 में एनएच से रेलवे फाटक बाईपास मार्ग की दुर्दशा, डलाव घर एवं ओवरफ्लो नाली की गंदगी मार्ग पर फैलने से असुविधा का मामला उक्रांद नेता संतोष मेहरोत्रा ने उठाया। पालिकाध्यक्ष ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों के लिए लाभार्थी को तिथि पर बुलाकर प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें