फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षणए कर्मियों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
पुलिस कर्मचरियों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल के पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद ने काशीपुर पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मालखाने, शस्त्रागार की व्यवस्थाओं को भी परखा। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

काशीपुर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे तारिक अहमद ने थाने के दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड का रख-रखाव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आईजी ने पोस्ट की बैरक की व्यवस्था को भी देखा। स्टाफ के सुरक्षा सम्मेलन में वह पुलिस कर्मियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने समस्याओं को नोट कराकर उनके समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही रेल अपराध से जुड़े अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी। वहा इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे व आरपीएफ काशीपुर प्रभारी निरीक्षक रणदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें