फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल से जंग खा रही हैं करोड़ों की मशीनें

विज्ञापन
पेटियों में बंद पड़ी करोड़ों की मशीनें। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सेप्ट एज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आईं करोड़ों की मशीनें लगभग साढ़े तीन साल से जंग खा रही हैं। काम समय से पूरा न होने के चलते यह पेटियों में बंद निर्माणाधीन प्लांट में डंप हैं। इसके चलते सरकार को करोड़ों की क्षति होने की आशंका है।
विज्ञापन

सीवर से खाद बनाने और गंदे पानी को साफ कर ढेला में प्रवाहित करने वाला सेप्ट एज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट काशीपुर में बनाया जाना है। इसकी शुरूआत 25 अक्तूबर 2017 को हुई थी। पहले इसे 35 करोड़ 24 लाख से बनाया जाना था लेकिन बाद में यह लागत 37 करोड़ 20 लाख हो गई।
प्लांट सुचारु करने के लिए 18 महीने का समय था। ऐसे में प्लांट अप्रैल 2019 में बनकर तैयार हो जाना था लेकिन प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गईं मशीनें जंग खा रही हैं। इनकी वारंटी निकल जाने और गुणवत्ता खराब होने जाने की आशंका है। संबंधित विभाग पेयजल निगम ठेकेदार पर पेनाल्टी भी डाल चुका है लेकिन अभी तक ठेकेदार प्लांट का निर्माण पूरा नहीं कर सका है।
विज्ञापन

प्लांट सुचारु होने में देरी हो रही है क्योंकि फाउंडेशन बनाने आदि में काफी समय लग गया था। ठेकेदार पर पेनाल्टी भी डाली जा चुकी है। अगर मशीनें खराब होती हैं या वारंटी निकलती है तो संबंधित ठेकेदार जिम्मेदार होगा क्योंकि प्लांट सुचारु होने के बाद भी कई साल तक ठेकेदार की जिम्मेदारी में रहेगा। -शुभम द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम, काशीपुर।

निर्माणाधीन प्लांट।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें