फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ ग्राम कलियावाला मोड़ से सुभाष
विज्ञापन

चौक, कोतवाली रोड, गांधी पार्क, लकड़ी मंडी चौराहे होते हुए तहसील परिसर तक रैली निकालकर सभा का आयोजन किया। सभा में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लाए हैं। ये तीनों कानून किसान विरोधी हैं।
अब तक 50 से अधिक किसान आंदोलन करते हुए शहीद हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री को किसानों के मन की बात सुनाई नहीं दे रही। यदि सरकार ने किसानों की बात नहीं सुनी तो क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में 26 जनवरी को प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। किसान रैली का कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, लकड़ी व्यापार कल्याण समिति, बार एसोसिएशन जसपुर, उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपा। इसमें कृषि कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने की मांग की। वहां प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बड़वाल, इंद्रपाल सिंह, धर्म सिंह, जागीर सिंह, सुरजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, सूबा सिंह आदि शामिल थे। वहीं देहरादून से काशीपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कलियावाला मोड़ पर रुक कर किसान रैली का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें