काशीपुर में अपना दुखड़ा सुनाते अग्निकांड पीड़ित। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
पुरानी सब्जी मंडी में हुए अग्निकांड में कई दुकानदार पूरी तरह से बर्बाद हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया लेकिन एक माह बाद भी पीड़ित दुकानदारों को किसी तरह की राहत नहीं मिली।
29 सितंबर की रात आग लगने से पुरानी सब्जी मंडी का बाजार राख हो गया था। इसमें 64 दुकानदार प्रभावित हुए। दुकानदारों का कहना है कि मेयर उषा चौधरी, नगर आयुक्त गौरव सिंघल और एसएनए आलोक उनियाल की पहल से उनके लिए टिनशेड बनाए गए हैं लेकिन आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार किसी तरह की पहल नहीं कर रही है।
पीड़ित दुकानदारों ने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी को पत्र लिख कर मदद करने की अपील भी की है। वहां पर कमल जुनेजा, धर्मेंद्र कुमार, मो. यूसुफ, रईस आलम, आशीष, राजुल पटवा, मलन लाल, हरीश कुमार, शुभम देवल, संजय आदि थे। संवाद