फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानपुर-कुंडेश्वरी में पौने पांच घंटे बिजली ने रुलाया

Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एचटी लाइन में फॉल्ट होने से कुंडेश्वरी और मानपुर क्षेत्र में बिजली ने रुलाया। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बांसियोंवाला मंदिर के पास ओवरलोड के चलते 33केवी की हाइटेंशन लाइन का अचानक जंपर उड़ गया। शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बिजली जाने के बाद उपभोक्ता अधिकारियों और लाइन मैन को फोन करने लगे। कई उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। आधी रात से सुबह तक भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की रात गुजरी। दो घंटे बाद फॉल्ट पकड़ में आया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसकी मरम्मत के बाद शनिवार सुबह 4:45 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें