फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच सौ के नोट को लेकर असमंजस

Wed, 09 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पांच सौ रुपये के नोट को लेकर उलझता बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरकार के पांच सौ के नये नोट जारी करने की घोषणा के बाद शहर में लोगों और व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों द्वारा पांच सौ के नोट नहीं लेने पर सुबह से ही लोग काफी परेशान दिखे। इस पर अमर उजाला द्वारा लोगों की समस्या को समझते हुए कप्तान से इसकी शिकायत की गई। कप्तान ने तुरंत मोबाइल पुलिस को निर्देशित करते हुए पेट्रोल पंप पर तैनात किया। इसके बाद पेट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारियों ने पांच सौ के नोट लेना शुरू किए।
विज्ञापन

 नैनीताल रोड पर स्थित बहल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वालों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन पेट्रोल भरने वाले कर्मचारियों ने पांच सौ के नोट लेने को मना कर दिया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। दरअसल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वाले लोग अगर पांच सौ रुपये से कम का तेल अगर अपनी गाड़ी में भरवा रहे हैं तो कर्मचारियों द्वारा तेल नहीं डाला जा रहा था। वहीं कर्मचारियों को भ्रम है कि लोग जानबूझकर पांच सौ के नोट पेट्रोल पंप पर लेकर आ रहे हैं। इससे भविष्य में उन्हें पांच सौ के नोटों से परेशानी होगी। हालांकि शहर में पहले कभी पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए कभी इतनी मारामारी नहीं रही, तेल डलवाने वालों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
 इधर इंद्रा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर भी यही हाल रहा पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। असमंजस की स्थिति में यहां भी पांच सौ के नोट कर्मचारियों द्वारा लिए जा रहे थे। हालांकि एसएसपी के निर्देश के बाद दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई थी। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बैंक बंद रहने से वह सौ रुपये के नोट नहीं निकाल सकते जबकि सरकार के आदेश के अनुसार पेट्रोल पंप पर पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार्य हैं। बावजूद इसके पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा पांच सौ के नोट नहीं कबूले जा रहे। वहीं पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि सौ रुपये के नोट खत्म हो जाने के कारण पांच सौ के नोट नहीं लिए जा रहे। पेट्रोल मालिक अभिजीत सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा पांच सौ का नोट देकर सौ रुपये का तेल भरवाया जा रहा है। इस कारण से पेट्रोल पंपों पर सौ रुपये के नोटों की कमी आ रही है।
विज्ञापन



रुद्रपुर। शहर में पेट्रोल पंपों पर सुबह स्थिति बहुत हास्यास्पद रही। ऐसा पहला मौका था जब पेट्रोल कर्मचारी नोट देखने के बाद गाड़ी में पेट्रोल भर रहे थे। कर्मचारियों के इस रवैये से कुछ लोग हंसने पर मजबूर हुए तो कई लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके साथ ही कई लोगों द्वारा कर्मचारियों कि शिकायत पेट्रोल स्वामी से की गई। कर्मचारी लोगों से पहले नोट दिखाने को कह रहे थे, जिसके बाद ही गाड़ी की टंकी में तेल भर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें