फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांवड़ियों की सेवा में उमड़े नगरवासी, जगह-जगह लगे भंडारे

Sun, 15 Feb 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा में नगरवासी पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से जगह-जगह भंडारे आयोजित कर कांवड़ियों को भोजन, फल और जल वितरित किया गया। महतोष में सरस्वती इंस्टीट्यूट की ओर से तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सैनी महासभा, श्री सती मठ मंदिर, श्री पुरातन शिव मंदिर, श्री सुहाबा राम भुड्ढी धर्मशाला और ओम बापू मंदिर सहित कई स्थानों पर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन और स्नान की व्यवस्था की गई। नगर में आपसी सौहार्द का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे की भावना के साथ कांवड़ियों को फल और जल वितरित कर सेवा में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

मोतियापुरा मोड़ पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की ओर से दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचीं एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने भी कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर ज्योति अरोरा, मानसी सुखीजा, रिंकी सोनू कालड़ा, राजेश गुंबर, हरलोक सिंह नामधारी और कपिल अरोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
महाशिवरात्रि के मद्देनजर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हाईवे पर 112 सेवा और चीता मोबाइल टीम लगातार गश्त करती रही। सीओ विभव सैनी और कोतवाल संजय पाठक पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें