फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 09 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पूर्णागिरी कालोनी के मैदान में चल रही चार दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन दंगल में सात मुकाबले हुए जिसमें चार मुकाबले टाई रहे। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को होगा। दंगल के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना ने बताया कि फाइनल मुकाबला 12 बजे से पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन की कुश्ती का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा, आयोजक किन्ना, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, धर्मवीर खोलिया ने किया। पहला मुकाबला सलमान और कालू पहलवान के बीच हुआ जिसमें सलमान ने जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में बसंत गैड़ा ने ज्वाला सिंह को पराजित किया। प्रतियोगिता में हुए तीसरे मुकाबले में बब्लू पहलवान ने मुन्ना पहलवान को हराया। वहीं, सारिक पहलवान-बग्घा पहलवान, रंजीत सिंह-बग्घा पहलवान, समशेर-बसंत गैड़ा, राहुल-रंजीत के बीच हुए मुकाबले टाई रहे।
विज्ञापन

इस दौरान दियूरी के व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस कोटिया, तौफीक, मुकेश रोहेला, दीपक तिवारी, ललित जोशी, दीपक सामंत, दामोदर पाटनी, मोहसिन खान, पप्पू अली आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें