फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों ने सीखा झंगोरे की खीर बनाना

Sat, 31 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
समर कैंप में गढ़वाली व्यंजनों के साथ छात्राएं व शिक्षक।
विज्ञापन
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। शहर के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप आयोजित किए गए हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में बच्चों को कुमाऊंनी व गढ़वाली व्यंजनों के बारे में विद्यालयों में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कोर्टफार्म में बच्चों को झंगोरे की खीर, भट की चुड़कानी आदि व्यंजनों के बारे में बताया गया। वहां प्रधानाध्यापक ब्रह्मपाल सिंह आदि थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरिया में बच्चों ने शिक्षिकाओं की सहायता से गढ़वाली व्यंजन तैयार किए। यहां सीआरसी समन्वयक अमरीश कुमार, प्रधानाध्यापक शमशेर अली, रेखा रानी आदि मौजूद रहीं। सुल्तानपुर पट्टी के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनौरा के पंजाबी व्यंजनों की जानकारी दी गई। वहां पर सीआरसी समन्वयक राजेंद्र सक्सेना, प्रमोद कुमार, शमशुद्दीन, हरिदेश कुमारी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें