फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल गेट और दीवार फांद रहे नौनिहाल, जिम्मेदार अंजान

Fri, 20 Nov 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय केलाखेड़ा में बुधवार को दीवार फांदकर आवाजाही करते नजर आए। इस दौरान कई बच्चे गेट के ऊपर चढ़कर उतरने की भी कोशिश करते दिखे। इस लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं अभिभावक भी बच्चों के प्रति चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

मध्यांतर में बच्चों का इस तरह से गेट फांदना देख हर कोई दंग रह गया। गेट की ऊंचाई और नीचे पक्का फर्श, जरा सी चूक पर बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन किसी भी शिक्षक ने बच्चों को रोका नहीं। बता दें कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे कम उम्र के होते हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी खतरों का पर्याप्त आकलन नहीं होता। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित समझकर स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में ही उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। अगर मध्यांतर में बच्चे स्कूल से बाहर निकलकर दीवार फांद रहे हैं, तो किसी भी दिन बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट -
प्राथमिक विद्यालय केलाखेड़ा में मध्यांतर के समय बच्चों के दीवार फांदकर कूदने शिकायत मिली है। इसमें गंभीरता से पड़ताल का कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र सिंह यादव, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें