फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया का कहर: 10 वर्षीय बालक की मौत, 40 से अधिक बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात

Wed, 03 Jun 2026 05:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

सितारगंज में पीलिया के मामलों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 10 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत के बाद गांव में करीब 40 बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज करते हुए रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा औऱ साथ में परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज के नयागांव में पीलिया जैसी गंभीर बीमारी का प्रकोप सामने आया है। बीमारी से ग्रसित 10 वर्षीय बालक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि करीब 40 बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इतने सारे केस एक साथ आने से स्वास्थ्य विभाग कीं भी चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गाँव में लोगों और बच्चों कीं जांच के लिए रैपिड रिस्पान्स टीम तैनात कर दी है। साथ ही गांव में सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लेकर जांच कराने कीं भी तैयाई चल रही है। ग्रामीणों को साफ-सफाई का ध्यान देने कीं सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें