रुद्रपुर में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति को लेकर सभी डीएम के साथ समीक्षा की। उन्होंने योजना की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई और 18 एवं 19 नवंबर को जिलों में दो दिवसीय शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने 19 नवंबर की शाम तक योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि शिविर में ही योजना से लाभान्वित करने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा 20 नवंबर को की जाएगी। डीएम रंजना राजगुरु ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि बैंकों की ओर से 404 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। ऋण वितरण की कार्यवाही बैंको की ओर से की जानी शेष है। उन्होंने निकायों के एमएनए, ईओ और बैंक अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सभी आवेदकों से अपील की है कि वे दो दिवसीय शिविर में पहुंचकर अपने आवेदनों में खामियों को दूर करा लें। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, सहायक लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार, एमएनए रिंकू बिष्ट, एसएनए काशीपुर आलोक उनियाल, ईओ जगदीश चंद्रा, हरिचरण सिंह, अजय कुमार, धर्मानंद शर्मा, गणेश सिंह सुयाल, इस्लाम, संजय कुमार, सरोज गौतम, सरिता राणा आदि थे। ब्यूरो