सीएम ने खटीमा चौराहे में ठेले पर खाए गोलगप्पे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार देर शाम चंपावत से वापस खटीमा लौटे। खटीमा पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री चारूबेटा स्थित शिव साईं मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा चौराहे के पास रूककर रोहित चाट भंडार समेत दो ठेलों पर गोलगप्पे (पानी पूरी) खाए। इसके अलावा एक मिठाई की दुकान में जाकर मिठाई का स्वाद लिया। वहां पर कमल शर्मा, आशिता शर्मा, रित शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, हिमांशु बिष्ट, मनोज बाधवा, सतीश गोयल आदि थे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी लोहियाहेड मार्ग, सुखापुल गांव होते हुए अपने कालापुल गांव पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।
यूसीसी लागू करने पर मुस्लिम समाज ने सीएम का किया स्वागत
यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के खटीमा से चंपावत रवाना होने से पहले मुस्लिम समाज के लोग उनसे मिले। उन्होंने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का समर्थन करते हुए कहा कि देश के दूसरे राज्यों में भी यूसीसी को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यूसीसी को जनहित में लाया गया कानून बताया। वहां पर इकबाल अहमद, खलील अंसारी, हाजी उस्मान, मो. आसिफ, वसीम अख्तर, सरताज अली, अब्बास रहमत अली, नजमुल हसन, इमरान,जुनैद, अलीम आदि थे। संवाद
मुख्यमंत्री को दी होली की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी बुधवार को रात्रि विश्राम के लिए नगला तराई, कालापुल गांव स्थित अपने आवास पर थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को होली पर्व की बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पहुंचते रहे। मुख्यमंत्री ने भी सभी को होली की बधाई दी। वहां पर ठाकुर जितेंद्र सिंह, सतीश भट्ट, धन सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद