फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा को छोटा हाथी ने मारी टक्कर, छात्रा का हाथ फ्रैक्चर

Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। टांडा उज्जैन मार्ग पर तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय एक छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि अन्य 5-6 बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ग्राम बघेलेवाला, पैगा, शिवलालपुर, अमरझंडा और ढकिया गुलाबो के बच्चे ई-रिक्शा से टांडा उज्जैन स्थित प्रगति कॉन्वेंट स्कूल जा रहे थे। ग्राम बघेलेवाला नहर के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में ग्राम पैगा निवासी मिंटू की 10 वर्षीय बेटी उत्कृष्टि के हाथ में गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, छोटा हाथी चालक ही घायल बच्ची का इलाज करा रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें