फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

Wed, 25 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर के छठपूजा घाट में पूजा के लिए वेदी सजाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ छठ महापूजा की शुरुआत हो गई है। छठ घाट पर पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने छठ पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। शुक्रवार सुबह सूरज को अर्घ्य चढ़ाने के बाद छठ पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही कल्याणी नदी के किनारे बने छठ घाट पर रौनक रही। पूर्वांचल समाज की महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। घाट पर महिलाओं ने छठ पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। मान्यता है कि छठी मइया भगवान सूर्य की बहन हैं। इन्हें साक्षी मानकार सूर्य की आराधना की जाती है। छठ घाट पर पहुंची गोरखपुर मूल की आदर्श कालोनी निवासी बसंती देवी और सुनीता ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिन महिलाएं कड़ा व्रत रखेंगी। बृहस्पतिवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने के बाद अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर महिलाएं अपना व्रत तोड़ेंगी। इसके साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें