फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज नहाय खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व

Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
19 को अस्त होते सूर्य को और 20 को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
काशीपुर। पूर्वांचलवासियों के छठ पूजा महोत्सव का शुभारंभ व्रतधारियों के नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू होगा। श्रद्धालुओं की ओर से घाटों की सफाई और वेदियों की रंगाई-पुताई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाएगा। रात को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।
20 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को घाट के पानी में खड़े होकर अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया जाएगा। पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली महादेव नहर पर छठ पूजा महोत्सव का आयोजन करा रही है। समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि 19 नवंबर की शाम को व्रतधारी पूजा सामग्री के साथ छठ घाट पर पहुंच जाएंगे। शाम पांच बजे महादेव नगर के घाट पर पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। रातभर भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन

48 घंटे का होगा छठ का व्रत
नहाय खाय के साथ छठ शुरू हो जाएगा। पहले दिन नहाय खाय पर घर में लौकी की सब्जी बनाई जाएगी। पहले भगवान सूर्य की आराधना की जाएगी। उसके बाद नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करेंगे। दूसरे दिन खरना होगा। इसके साथ ही 48 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो जाएगा। 19 नवंबर को अस्त होते सूर्य को और 20 को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन

19 की शाम को होगा शुभारंभ
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेयर ऊषा चौधरी और नगर आयुक्त के निर्देश पर महादेव मंदिर स्थित छठ घाट पर आठ स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। 19 की शाम साढ़े चार बजे एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय और एसपी अभय सिंह 38वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता ने नहर की सफाई व्यवस्था और एसपी अभय सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें