फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 173 करोड़ से बढ़ेगी बिजली घरों की क्षमता, भूमिगत होंगी बिजली की लाइन

Fri, 17 Nov 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में 12 किलोमीटर की लाइन 220 केवी के बिजलीघर से जुड़ेगी
विज्ञापन

रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने के साथ ही बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने की कवायद की जा रही है। आरडीएसएस योजना के तहत निगम की ओर से 173 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है और मुख्यालय स्तर से इसकी टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
जिले के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में बिजली की खपत हर साल तेजी से बढ़ रही है। इसके तहत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम की ओर से तमाम कसरतें की जा रही हैं। इसी क्रम में आरडीएसएस योजना के तहत रुद्रपुर जोन में शामिल रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा में कुल 17 किलोमीटर की बिजली लाइन को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन

सिडकुल पंतनगर के सेक्टर दो की 33 केवी लाइन की पांच किमी की लाइन और खटीमा के कंजाबाग बिजलीघर की चार किमी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सितारगंज के बड़े बिजलीघर की आठ किमी विद्युत लाइन को बदला जाएगा। वर्तमान में नवोदय विद्यालय और भदईपुरा बिजलीघर को 132 केवी के बिजलीघर से बिजली सप्लाई दी जा रही है लेकिन योजना में 12 किमी की इस लाइन को अब जाफरपुर के 220 केवी के बिजलीघर से सप्लाई दी जाएगी। इससे शहर के 10 से 15 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके अलावा 11 करोड़ की रुपये से बिजलीघरों की पुरानी मशीन बदली जाएंगी। जंगल से गुजरने वाली लाइन की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। खुली लाइन की जगह कवर कंडेक्टर लाइन बिछाई जाएंगी। खटीमा से लोहियाहेड और खटीमा से मेलाघाट जंगल के बीच से जाने वाली विद्युत लाइन की जगह कवर कंडक्टर लाइन लगाई जाएंगी।

हमारा मुख्य उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता के साथ बिजली की सुचारू आपूर्ति करना है। आरडीएसएस योजना के तहत होने वाले कार्यों की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। मुख्यालय स्तर से इसकी टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद इस योजना के कार्य शुरू हो जाएंगे। - शेखर त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम

सर्वर ठप होने से नहीं मिली बिजली बिल की रसीद
खटीमा। वर्तमान में बिजली का बिल प्रत्येक माह आ रहा है। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की जानकारी न होने के कारण बुजुर्ग लोग अभी भी लाइन में खड़े होकर बिल जमा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को बिजली बिल के काउंटर के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी, तभी अचानक सर्वर ठप हो गया। कुछ देर बाद भी सर्वर चालू न होने पर कर्मचारी ने बिजली बिल तो जमा कर लिया, लेकिन लोगों को बिल की रसीद नहीं मिल सकी। रसीद के इंतजार में लोग दूसरी लाइन लगाकर खड़े रहे। काफी देर बाद सर्वर चालू होने पर लोगों को रसीद मिल सकीं। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों से कुछ देर सर्वर बंद रहा, बाद में चालू हो गया था।
फोटो-16 केटीएम 02 पी- खटीमा में बिजली का बिल जमा करने के लिए लगी लाइन।
-
33केवी लाइन का कार्य लटका
काशीपुर। डिग्री कॉलेज के सामने बिजली घर से काशीपुर के 20 नंबर बिजली घर तक आने वाली 33 केवी की लाइन का काम अधर में लटका है। काशीपुर के आवास विकास, पटेल नगर, जसपुरखुर्द, रतन सिनेमा रोड, मुख्य बाजार को बिजली की सप्लाई के लिए 33केवी की नई पैंथर लाइन खींची जा रही है। बाजपुर रोड पर चैती मोड़ के पास कुछ किसानों ने लाइन खींचने के खिलाफ हैं। मामला अदालत में भी चला गया है। उनका कहना है कि खेतों के ऊपर से लाइन जाने से फसलों को खतरा हो जाएगा। इस कारण 33 केवी की लाइन में 200 मीटर स्पैन का काम नहीं हो पा रहा है। एसडीओ महक मिश्रा ने बताया कि 20 नंबर बिजली घर तक आने वाली 33 केवी की लाइन खींची जानी है। चैती मोड़ के पास किसानों की जमीन से लाइन गुजरने के कारण कुछ विवाद बना हुआ है। कब से काम शुरू हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा न करने पर 40 कनेक्शन काटे

खटीमा। बिजली का बिल जमा न करने पर ऊर्जा निगम की टीम लगातार कनेक्शन काट रही है। पिछले 15 दिनों में ऊर्जा निगम की टीम ने 40 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही बिजली चोरी करने पर 10 लोगों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि नवंबर मेें कुल 19 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है। इसमें से अभी तक करीब 7.25 करोड़ की वसूली की जा चुकी है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें