फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देमंडी समिति के पूर्व चेयरमैन छाबड़ा भी भाजपा में शामिल

Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी और मंडी समिति रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा ने भी बृहस्पतिवार को देहरादून में अपने कई अन्य समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। रुद्रपुर शहर से छाबड़ा के भाजपा में शामिल होने से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका है। 
विज्ञापन


 कुछ दिन पहले तिलकराज बेहड़ के चुनाव प्रचार में दिखने वाले बलदेव राज छाबड़ा अब भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के प्रचार में दिखाई देंगे। छाबड़ा का कहना है कि हरीश रावत सरकार में उनके साथ भी काफी अनदेखी हुई, एकाएक उन्हें मंडी समिति के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे। 

हरक सिंह रावत के करीबी माने जाने वाले बलदेवराज छाबड़ा ने हरक सिंह रावत के भाजपा में जाने के बाद भी पार्टी नहीं छोड़ी, लेकिन विगत दिनों यशपाल आर्य के पाला बदलने से तराई में आए एकाएक भूचाल के बाद शहर कांग्रेस के एक धड़े में बेचैनी और छटपटाहट थी। अमर उजाला ने अपनी खबरों में पहले ही इशारा कर दिया था कि गाबा गुट सहित छाबड़ा गुट भी भाजपा का दामन थाम सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी हिमांशु गाबा गुट ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 24 घंटे के भीतर गाबा गुट भी यशपाल आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस को बाय-बाय करने वाला है। बृहस्पतिवार को बलदेव राज छाबड़ा के साथ किच्छा मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौपड़ा, मंडी विपणन बोर्ड के सदस्य त्रिलोकी मिश्रा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कपिस खुराना, हिमांशु मिड, अंकित पुरोहित, अजयपाल यादव भी भाजपा में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें